किसानों को राहत, भोपाल में अब 5 जून तक होगी गेहूं की खरीदी

किसानों को राहत, भोपाल में अब 5 जून तक होगी गेहूं की खरीदी

भोपाल| समर्थन मूल्य पर हो रही गेहूं की खरीदी की अंतिम तिथि होने के कारण कई किसानों के गेहूं खरीदी केंद्र आने से वंचित रह गए थे। ऐसे में अब किसानों को राहत दी गई है| भोपाल जिले में अब 51 उपार्जन केंद्रों पर 5 जून 2020 तक गेहूं की खरीदी की जायेगी| खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, मध्य प्रदेश द्वारा कलेक्टर को इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये हैं|

किसानों की संख्या और अधिक आवक के चलते खरीदी की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है| आदेश में शर्तों के साथ समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी पांच जून तक किये जाने को कहा है| आदेश में कहा गया है जले द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के आधार पर 51 उपार्जन केंद्रों पर दिनांक 5 जून 2020 तक उपार्जन की अवधि शर्तों के साथ बढ़ाई जाती है|

-ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत वास्तविक किसानों से ही उनकी पात्रता अनुसार गेहूं का उपार्जन किया जाए

-उपार्जित स्कंध एफएक्यू गुणवत्ता का हो

-उपार्जन केंद्र पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाए और उसी की उपस्थिति में गेहूं का उपार्जन किया जाए

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews