ख्यात कवि कुमार विश्वास ने MP में आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए किताबें भेजी, CM Shivraj ने जताया आभार

ख्यात कवि कुमार विश्वास ने MP में आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए किताबें भेजी, CM Shivraj ने जताया आभार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) की आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए चलाई जा रही मुहिम में ख्यात कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) भी जुड़ गए हैं। उन्होने आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए रोचक और ज्ञानवर्धक सामग्री भेंट की है। इसी के साथ उन्होने adopt an aanganwadi अभियान की सराहना करते हुए ट्वीट भी किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कुमार विश्वास द्वारा किए गए इस सहयोग के लिए आभार जताया है।

ये भी देखिये – लैपकेयर ने 15 जून 2022 को इंदौर में धमाका 2.0 लकी ड्रा का सफलतापूर्वक आयोजन किया

बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी इस कार्य के लिए सहयोग किया था। अब अंतर्राष्ट्रीट कवि कुमार विश्वास आगे आए हैं और उनके ट्र्स्ट ने बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री भेजी है। कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा कि “जनभावनाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का यह एक वरेण्य व उत्तम प्रयास है। शिवराज सिंह चौहान जी..इन प्यारे नौनिहालों के लिए कुछ स्वरचित बाल साहित्य व अन्य जरूरी पुस्तकें भेज रहा हूं। मेधावी मध्यप्रदेश के इन नन्हें नौनिहालों को आकाश भर आशीर्वाद।” भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने उनके द्वारा भेजी किताबों को स्वीकारा और उनका धन्यवाद जताते हुए कहा कि ये बहुत ही रोचक और ज्ञानवर्धक किताबें हैं और ये आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए एक नई प्रेरणा बनेगी। इसी के साथ उन्होने अन्य लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इन किताबों को आंगनवाड़ी तक पहुंचाया गया। सीएम शिवराज ने भी अपील की कि अपने देश के बेहतर भविष्य के लिए स्वस्थ बालक बालिका अभियान में सहयोग दें और कोई वस्तु दान करिये। बता दें कि आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए किताबें व खिलौने इकट्ठे करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद सड़कों पर उतरते रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews