प्रेशर हाॅर्न की तेज आवाज से रहवासी परेशान

-Police-Headquarters-issued-the-order-Supreme-Court-Guidelines-to-be-followed

MP-Commission’s Notice Regarding Loud Horn:  मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने भोपाल शहर के कोलार क्षेत्र में कुछ निजी स्कूल और काॅलेजे  की बसों में लगे प्रेशर हाॅर्न की तेज आवाज से रहवासियों के परेशान होने के मामले में संज्ञान लिया है।

परेशानी का सबब बनी स्कूल बस 

दरअसल इस इलाके में रहवासियों का कहना है कि जिन वाहनों में ऐसे प्रेशर हाॅर्न लगे हैं, उन पर कार्यवाही कर प्रेशर हाॅर्न हटाये जायें। यह बसे रोज सुबह और दोपहर में तेज आवाज में हॉर्न बजाते हुए निकलती है जिससे यहाँ के रहवासी खासे परेशान है।कई बार स्कूल प्रबंधन को शिकायत भी की गई लेकिन उसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने इन पर कोई एक्शन नहीं लिया, मामले में आयोग ने डिप्टी पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक), भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर प्रेशर हाॅर्न लगे वाहनों के संबंध मे की गई वैधानिक कार्यवाही के संबंध में 15 दिन में जवाब मांगा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews