कांग्रेस विधायक दल की बैठक में निंदा प्रस्ताव, सिंधिया पर व्यक्तिगत महत्वकांक्षा के चलते पार्टी छोड़ने का आरोप

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में निंदा प्रस्ताव, सिंधिया पर व्यक्तिगत महत्वकांक्षा के चलते पार्टी छोड़ने का आरोप

भोपाल। सीएम हाउस में कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न हो चुकी है और बैठक में ये प्रस्ताव पारित किये गये हैं-

– जिस प्रकार लोकतांत्रिक मूल्यों की अवमानना करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के साढे सात करोड़ नागरिकों की अपेक्षा और आकांक्षाओं पर कुठाराघात करने की कोशिश किया वह बेहद निंदनीय हैl

– प्रतिपक्ष के दल भाजपा ने प्रजातंत्र को शर्मसार करते हुए जनप्रतिनिधियों को प्रलोभन और प्रताड़ित कर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की हैl

– मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में जिस प्रकार माफिया मुक्ति का शंखनाद कर प्रदेश को संगठन अपराधियों से मुक्त करने का प्रयास हुआ और मिलावट खोरो के खिलाफ अभियान चलाया यह सभी भाजपा सरकार की सरपरस्ती में परिवर्तन पर थेl

– भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पहले कुछ कांग्रेश के और निर्दलीय विधायकों को प्रलोभन करने की कोशिश कीl निजी विमान से दिल्ली और बेंगलुरु ले जाकर कांग्रेश के खिलाफ षड्यंत्र कियाl जब वह इसमें सफल नहीं हुए तो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को पुष्ट करते हुए सारे प्रजातांत्रिक नैतिक मूल्यों को ताक में रखकर जनादेश को अपमानित कियाl

– हम सब एक स्वर में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा का भार करते है कि उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कियाl

– हम सब विधायक मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में दृढ़ प्रतिज्ञ है कि मध्यप्रदेश को प्रगति केपर शस्त्र मार्ग पर आगे ले जाएंगे और मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी राज्य की श्रेणी में खड़ा करेंगेl

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews