मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त स्पेशल डीजी संजीव कुमार सिंह का निधन

मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त स्पेशल डीजी संजीव कुमार सिंह का निधन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त स्पेशल डीजी तथा भोपाल के पूर्व एसपी संजीव कुमार सिंह (Rtd. IPS Sanjeev Kumar Singh) का शुक्रवार को निधन हो गया| रात 11 बजे उन्होंने मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में अंतिम सांस ली| संजीव कुमार सिंह को डेंगू हुआ था, इसके बाद ब्रेन हेमरेज से अस्पताल में उनकी मौत हो गई|

संजीव कुमार सिंह के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रहे संजीव कुमार सिंह कई प्रमुख पदों पर रहे| गवर्मेंट ऑफ़ इंडिया से डेप्यूटेशन से लेटने के बाद संजीव कुमार सिंह (1987 बैच) को एडीजी एंटी नक्सलाइट आॅपरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डेप्यूटेशन के दौरान संजीव सिंह नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) नई दिल्ली में करीब सात साल तक रहे। एनआईए में संजीव सिंह आईजी के साथ-साथ एनआईए के प्रवक्ता भी रहे। संजीव कुमार भोपाल के एसपी भी रहे|

संजीव कुमार का नाम तब भी सुर्ख़ियों में आया था जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस चैलेंज को स्वीकार किया है जिसमें पीएम मोदी ने 40 साल के ऊपर के IPS अधिकारियों को फिटनेस चैलेंज दिया था| 1987 बैच के IPS अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए ट्वीटर पर अपना फिटनेस वीडियो पोस्ट किया था|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews