रीवा-स्कूल में 10 साल से नहीं दिया जा रहा मध्याह्न भोजन, कलेक्टर और DEO को नोटिस जारी

स्कूल में मूलभूत सुविधाओं से भी बच्चों को दूर रखा गया है, यहाँ भोजन से लेकर साफ पानी, ग्राउन्ड, पंखे कुछ भी नहीं है।
Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

रीवा जिले के गंगेव विकासखंड के माध्यमिक विद्यालय नीबी के विद्यार्थियों को विगत 10 सालों से मध्याह्न भोजन नहीं दिये जाने का मामला सामने आया है। इस स्कूल में विद्यार्थियों को विगत 10 सालों से मध्याह्न भोजन नहीं दिया जा रहा है और स्‍कूल में न तो हैंडपंप की सुविधा है और न ही साफ-पानी मिलता है। साथ ही बिजली की आपूर्ति भी नहीं है, इस कारण बच्‍चों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

कई बार शिकायत के बावजूद नहीं कोई सुनवाई

बच्चों को हो रही परेशानियों की जानकारी कई बार अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन को दी, कई बार इसकी इसकी शिकायत अभिभावकों ने संकुली, बीआरसी और जिला शिक्षा अधिकारी की, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जिससे बच्चों को मजबूरन स्‍कूल छोड़कर जाना पड़ रहा है।

आयोग ने दिया नोटिस

स्कूल में बच्चों को मध्यान्ह भोजन न मिलने की खबर सामने आने के बाद मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी, रीवा से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews