राजधानी भोपाल में धंसी सड़क बन गया बड़ा गड्ढा, आक्रोशित लोग बोले- ये है भाजपा का विकास

सड़क धंसकर वहां गड्ढा होना केवल भोपाल की ही बात नहीं है, पिछले दिनों ग्वालियर की चेतकपुरी महल रोड भी कई बार धंस चुकी है और उसमें बड़े बड़े गड्ढे हो चुके हैं उधर इंदौर में भी इसी तरह सड़क धंसने से बड़ा से गड्ढा हो चुका है
Road collapsed in Bhopal

मध्य प्रदेश पर मानसून मेहरबान है, पूरे प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है, बारिश ने मौसम सुहाना तो कर दिया है लेकिन इसने प्रशासन की व्यवस्थाओं और तैयारियों के साथ साथ भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है, बारिश के बीच जगह जगह सड़क धंस रहीं हैं, ग्वालियर हो या राजधानी भोपाल, इंदौर हो या कोई और शहर सब जगह हालात ख़राब है।

राजधानी भोपाल में आज एक मुख्यमार्ग की सड़क अचानक धंस गई वहां एक बड़ा सा गड्ढा हो गया, गनीमत ये रही कि जिस जगह से सड़क धंसी उस जगह इस समय उसके ऊपर से कोई वाहन या राहगीर नहीं निकल रहा था वर्ना दुर्घटना हो सकती थी, गड्ढा होने के बाद लोगों की नाराजगी भी सामने आई है।

अचानक तेज आवाज के साथ धंसा सड़क का बड़ा हिस्सा 

भोपाल में रुक रुक बारिश हो रही है, कभी धीमी तो कभी मूसलाधार बारिश होती है, आज  भी कुछ ऐसा ही मौसम था, दिन के समय ज्योति टॉकीज के पास अचानक एक तेज आवाज आई और डामर से बनी सड़क का बड़ा हिस्सा गिर गया और वहां बड़ा सा गड्ढा बन गया।

सड़क का गड्ढा देखने जमा हो गई भीड़  

सड़क पर बड़ा सा गड्ढा बनते ही लोग उस ओर दौड़े , सूचना पर प्रशासन के लोग वहां पहुंचे और गड्ढे को चारों तरफ से कवर किया जिससे कोई उसमें गिरकर घायल ना हो जाये, इस बीच मुख्य्मार्ग धसने की सूचना पर एसडीएम लक्ष्मीकांत खरे भी वहां पहुंच गए, उन्होंने भी गड्ढे को देखा।

एसडीएम ने बताई वजह, सड़क क्यों धंसी 

मीडिया ने जब एसडीएम खरे से सवाल किये तो उन्होंने कहा कि जहाँ सड़क धंसी है उसके नीचे नाला बहता है ये निर्माण 2002 के आसपास का है मैंने निर्देश दे दिए हैं जल्दी ही इसे सुधार दिया जायेगा, उन्होंने कहा कि बारिश के कारण ये नुकसान हुआ है यहाँ कोई तकनीकी परेशानी आई होगी उसे दिखवाया जायेगा।

गड्ढा देख गुस्से में बोली जनता, ये है BJP का विकास 

गड्ढे को देखकर भोपाल के निवासी वहां रुक गए, उनके चहरे पर गुस्सा दिखाई दे रहा था, उनका कहना था कि सड़क धंस गई ये राजधानी का हाल है, ये भारतीय जनता पार्टी का विकास है, भाजपा कहती है कि सब अच्छा है लेकिन जनता परेशान है।

[dgv_vimeo_video id=”1102175972″]

[dgv_vimeo_video id=”1102173078″]

[dgv_vimeo_video id=”1102173358″]

भोपाल से जितेंद्र यादव की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews