शातिर इनामी लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े, नशे का शोक पूरा करने करते थे लूट

शातिर इनामी लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े, नशे का शोक पूरा करने करते थे लूट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| भोपाल पुलिस (Bhopal Police) को बड़ी सफलता मिली है| थाना हनुमानगंज और शाहजहानाबाद क्षेत्र में लूट करने वाले शातिर इनामी लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| यह नशे का शोक पूरा करने के लिये इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देते थे|

थाना हनुमानगंज क्षेत्र स्थित स्थित बाल विहार पर क्लेक्शन एजेंट पवन कुमार तिरकोटिया नि. ईदगाह हिल्स से दो अज्ञात लड़के रूपयो का बैग लुट कर भाग गये थे| बैग में क्लेक्शन के 25000 रूपये रखे हुए थे| फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया| वहीं 4 नवंबर की रात 9-30 बजे करीब को फरियादी नयन शर्मा निवासी- दिल्ली पब्लिक स्कूल गुलमोहर आर्शिवाद विला लसुडिया इंदौर का भोपाल टाकीज के पास स्थित सुलभ काम्पलेक्श के पास दोनो आरोपियो नें फरियादी के साथ मारपीट कर कर जेब में रखे 15000 रूपये निकाल कर लूट कर भाग गये। फरियादी ने थाना शाहजहानाबाद जाकर अज्ञात आरोपियो को सबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी|

जिसके बाद मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियो की तलाश पतारसी करने के सबंध में निर्देश दिये गए तथा आरोपियो की गिरफ्तार पर 10000 रूपये इनाम का ऐलान घोषित किया गया था| जिसके बाद थाना प्रभारी थाना हनुमानंगज तथा थाना प्रभारी शाहजहानाबाद के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई । इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जिन लडको नें बाल विहार पर लूट की घटना की थी उन्ही लडको ने कल रात को भी भोपाल टाकीज काम्पलेक्श पर भी लूट की घटना की है । दोनो लडके आज फिर से केनरा बैंक के पास सिंधी कालोनी पर कोई घटना करने के चक्कर में खडे है।

सूचना की तस्दीक की गई और दो संदेही लडके सब्बर निवासी काजी केम्प भोपाल तथा फैज निवासी- काजी केम्प भोपाल को पुलिस अभीरक्षा में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो दोनो ने बाल विहार तथा सुलभ काम्पलेक्श के पास भोपाल टाकीज की गई दोनो लुट की वारदातो को कबूल किये । दोनो आरोपियो से लुटी गई रकम, बेग, बिल, फरियादी का एटीएम कार्ड, आधार कार्ड बरामद किया गया है ।आरोपियो से सघन पूछताछ की जा रही है जिनसे और प्रकरणो को खुलासा होने की संभावना है।

आरोपी सब्बर और फैज दोनो ही गांजा तथा चरस का नशा करने के आदि है । नशे का शौक पूरा करने के लिये दोनो लूट की वारदातो को अंजाम दिये है । दोनो आरोपी अचानक ही लुट करने का निर्णय ले कर घटना की अंजाम देते थे । आरोपी सब्बर वर्ष 2019 में थाना हनुमानगंज में वाहन चोरी के प्रकरण में भी गिरफ्तारी हुआ था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews