
Bhopal News : राजधानी भोपाल में इन दिनों चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। पुलिस द्वारा लगातार इस पर कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। वह बेखौफ होकर पुलिस को चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं। इसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जब दिनदहाड़े एक लुटेरे ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा उसकी तलाश जारी है।
बदमाश फरार
दरअसल, मामला व्यापारिक नगर बैरागढ़ का है, जहां दिनदहाड़े महिला के हाथ से सोने की कंगन चुराने की घटना सामने आई है। इससे पूरे इलाके में फैल गई है। बता दें कि महिला सब्जी लेने के लिए मार्केट गई थी। तभी अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और महिला को बातों-बातों में उलझाकर हाथों में पहने कंगाल लेकर वहां से फरार हो गया।
घटना CCTV में कैद
जब तक महिला कुछ समझ पाती, तब तक लुटेरे काफी दूर तक निकल चुके थे। आनन-फानन में महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई है। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस में टीम का गठन करते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सिटी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश टोपी पहने हुए नजर आ रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”1014330231″]
रवि कुमार, भोपाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

