फूलों के राजा गुलाब की महक से महकेगा भोपाल, 9 से 11 जनवरी तक प्रदर्शनी का आयोजन, आवेदन करने की आज अंतिम तारीख

7 और 8 जनवरी को रोज सोसायटी और उद्यानिकी विभाग के प्रतिनिधि उन गुलाब उद्यानों का निरीक्षण करेंगे, 9 जनवरी को घरों में गमलों में लगाये गये गुलाबों का प्रदर्शन गुलाब उद्यान में किया जायेगा।
rose garden

rose garden

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल 9 से 11 जनवरी तक फूलों के राजा गुलाब की महक से महकेगी। उद्यानिकी विभाग और मध्यप्रदेश रोज सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में गुलाब उद्यान में गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। प्रदर्शनी में भाग लेने के लिये आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन 6 जनवरी 2026 तक आमंत्रित किये गये हैं, यानि आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण आयुक्त अरविन्द दुबे ने बताया कि मध्यप्रदेश फूलों के उत्पादन में देश में द्वितीय स्थान पर है। राज्य सरकार द्वारा फूलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रतिवर्ष भोपाल स्थित गुलाब उद्यान परिसर में गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। गुलाब के प्रति आम लोगों के रुझान को देखते हुए गुलाब उत्पादकों के बीच स्वस्थ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसमें गमले से लेकर बगिया तक और टैरेस पर तैयार किये गये गुलाब के फूलों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाता है।

ये लोग ले सकते हैं हिस्सा

आयुक्त दुबे ने बताया कि भोपाल शहर और उसके आसपास लगभग 40 किलोमीटर क्षेत्र में विकसित किये गये गुलाब उद्यानों की इंट्री इस प्रतियोगिता में शामिल की जाती हैं। जो गुलाब उत्पादक बड़ी संख्या में गुलाब का उत्पादन करते हैं, वह प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये 6 जनवरी तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

11 जनवरी को विजेताओं को दिए जायेंगे पुरस्कार 

दुबे के बताया कि 7 और 8 जनवरी को रोज सोसायटी और उद्यानिकी विभाग के प्रतिनिधि उन गुलाब उद्यानों का निरीक्षण करेंगे, 9 जनवरी को घरों में गमलों में लगाये गये गुलाबों का प्रदर्शन गुलाब उद्यान में किया जायेगा। इसके लिये गुलाब उत्पादक सुबह 8 से 12 बजे तक गुलाब उद्यान में प्रविष्ठि कर सकते हैं। 10 जनवरी को कट-फ्लावरों का प्रदर्शन गुलाब उद्यान परिसर में किया जायेगा। गुलाब प्रदर्शनी का 10 जनवरी को समारोहपूर्वक शुभारंभ किया जायेगा तथा 11 जनवरी को विजेताओं को पुरस्कार वितरित होंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews