भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट कार्य के चलते रेल्वे स्टेशन के पास का रूट डायवर्ट

Bhopal Metro Project

BHOPAL NEWS : भोपाल में मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के चलते हेतु आम लोगों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अल्पना से रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म न-06 की ओर जाने वाले मार्ग का यातायात परिवर्तित किया जा रहा है इसकी सूचना निर्माण कंपनी द्वारा यातायात पुलिस को दी गई हैं। सुरक्षित यातायात के दृष्टिकोण से निर्माण कार्य के दौरान 19 सितंबर से 18 अक्टूबर तक यातायात डायवर्सन प्लान रहेगा।

 परिवर्तित मार्ग

अल्पना तिराहा से रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म न-06 की ओर जाने वाले मार्ग का यातायात परिवर्तित कर दुसरी ओर के मार्ग से एवं समांतर मार्ग से रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म न-06 की ओर आवागमन कर सकेगें।

आम जनता से अनुरोध 

आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें तथा whatsapp 7587602055 पर भी बतायें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews