भोपाल स्टेशन पर आरपीएफ बैंड द्वारा देश भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति

प्लेटफार्म संख्या 01 पर स्थित नई बिल्डिंग में आयोजित किया गया, जिसमें “वंदे मातरम्” थीम के अंतर्गत देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीतमय प्रस्तुति दी गई।
RPF band BHOPAL STATION

RPF BAND PERFORMEN BHOPAL STATION

रेल सुरक्षा बल, पश्चिम मध्य रेलवे के बैंड दल द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेलवे स्टेशन पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीतमय प्रस्तुति

यह कार्यक्रम प्लेटफार्म संख्या 01 पर स्थित नई बिल्डिंग में आयोजित किया गया, जिसमें “वंदे मातरम्” थीम के अंतर्गत देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति को देखने और सुनने बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ मौके पर जुटी रही। वही आते जाते यात्रियों के साथ ही उन्हे छोड़ने आए परिजन,दोस्त भी इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाते नजर आए।

सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा

प्रस्तुति के दौरान वंदे मातरम्, सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा, यह देश है वीर जवानों का, मेरे देश की धरती सोना उगले, संदेश आते हैं, हर करम अपना करेंगे एवं ऐ मेरे वतन के लोगों जैसे देशभक्ति गीतों की आकर्षक धुनों ने उपस्थित रेल यात्रियों एवं आमजन को मंत्रमुग्ध कर दिया।

देशप्रेम की भावना को जागृत करने की सराहनीय पहल

रेल सुरक्षा बल द्वारा देशप्रेम की भावना को जागृत करने की इस सराहनीय पहल की रेल यात्रियों एवं उपस्थित जनसमूह द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. अभिषेक, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल, भोपाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेल सुरक्षा बल कर्मी, रेल कर्मचारी एवं रेल यात्री उपस्थित रहे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews