भोपाल स्टेशन पर RPF ने पकड़ा चोर, सोते यात्रियों का पलक झपकते ही चोरी कर लेता था समान

भोपाल स्टेशन में लगातार यात्रियों के समान चोरी होंने की घटनाएं सामने आ रही थे, चोर इतना शातिर था कि पुलिस को भी चकमा देकर वारदात को अंजाम देता था लेकिन आखिरकार वह हत्थे चढ़ ही गया।
bhopal Police arrested the notorious

bhopal Police arrested the notorious

भोपाल RPF ने स्टेशन से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, भोपाल रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु लगातार सतर्कता बरती जा रही है। 20 जुलाई 2025 को रात्रि शिफ्ट के दौरान ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक सुरेश कुमार मालवीय द्वारा सतर्कता का परिचय देते हुए एक मोबाइल चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

यात्रियों की जेब से देखते ही देखते कर देता था मोबाईल पार 

प्रधान आरक्षक सुरेश कुमार द्वारा प्लेटफॉर्म क्रमांक 01, न्यू बिल्डिंग–ओल्ड ब्रिज एस्केलेटर, एवं सर्कुलेटिंग एरिया में नियमित गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को देखा गया,  संदेह के आधार पर जब उसे रोका गया और पूछताछ की गई, तो उसने स्वीकार किया कि उसने यह मोबाइल फोन प्लेटफॉर्म क्रमांक 01 पर सो रहे एक यात्री की जेब से चोरी किया है। पकड़े गए चोर से जब पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि वह लंबे समय से स्टेशन में यात्रियों का कीमती समान चोरी कर लेता था।

रेल्वे और RPF की अपील-रहे सतर्क 

पकड़े गए आरोपी की पहचान कमलेश गजानन डोंगरे,उम्र 20 वर्ष, निवासी जिला छिंदवाड़ा (म.प्र.) के रूप में की गई है। आरोपी के पास से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी अनुमानित कीमत ₹20,000/- है, बरामद किया गया। रेल प्रशासन द्वारा आरपीएफ के इस त्वरित एवं सतर्क कार्रवाई की सराहना की गई है, जिससे यात्रियों में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है। रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की स्वयं निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत आरपीएफ को दें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews