अवैध रूप से टिकिट बेचने वाले दलालों पर RPF ने कसा शिकंजा

RPF Operation Nanhe Farishte

RPF rescued 250 children under “Operation Nanhe Farishte

 RAIL NEWS : भोपाल रेल मण्डल में अवैध रूप से टिकिट वितरण करने वाले दलालों पर आरपीएफ ने शिकंजा कसा है, दरअसल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को रेलवे संपत्ति, यात्रियों और उनसे जुड़े मामलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिसे रेल सुरक्षा बल भोपाल मंडल द्वारा विभिन्न अभियानों के तहत सफल अंजाम दिया जा रहा है।

वसूला जुर्माना 
इसी कड़ी में रेल सुरक्षा बल द्वारा 11 माह (दिनांक 01.01.2023 से 30.11.2023 तक) में रेलवे सुरक्षा बल भोपाल मण्डल द्वारा रेलवे टिकटों का अवैध व्यापार करने वाले टिकट दलालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुये रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत 69 प्रकरण दर्ज कर 73 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं रुपये 2,85,000/- जुर्माना वसूला गया।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews