भोपाल में युवा पत्रकार की निर्मम हत्या, सिर कुचली लाश मिलने से सनसनी

भोपाल में युवा पत्रकार की निर्मम हत्या, सिर कुचली लाश मिलने से सनसनी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में एक युवा पत्रकार का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पत्रकार सैय्यद आदिल वहाब का शव सूखी सेवनिया इलाके के पास स्थित जंगल क्षेत्र से बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि आदिल की सिर कुचलकर हत्या की गई है।

35 वर्षीय आदिल एक निजी चैनल में रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत थे। भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहने वाले आदिल के भाई आमिर वहाब के मुताबिक वो रविवार दोपहर 2 बजे से लापता थे और उनका फोन भी बंद था। आसपास खोजबीन करने के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो घरवालों ने अशोका गार्डन थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद रविवार देर रात पुलिस द्वारा परिजनों को जानकारी दी गई कि उनका शव सूखी सेवनिया के जंगलों में पाया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि पत्रकार आदिल का शव बरखेड़ी में एक गौशाला के पास से हुआ। उनके सिर को किसी भारी चीज से कुचला गया था। शव के आसपास न कोई सामान मिला न ही गाड़ी। शुरूआती तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आशंका जताई है कि उनकी हत्या कहीं और की गई होगी और फिर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस की चार टीमें जांच में जुट गई हैं। आदिल के फोन डिटेल तथा अन्य जानकारियां ली जा रही है जिससे मामले का खुलासा हो सके।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews