कानपुर के पास साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन

झाँसी मण्डल के कानपुर-भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के निकट गाड़ी संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस (बनारस-अहमदाबाद) पटरी से उतर गई।
कानपुर के पास साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन

BHOPAL NEWS : उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मण्डल के कानपुर-भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के निकट गाड़ी संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस (बनारस-अहमदाबाद) का अवपथन हो गया। जिसके चलते पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।

 (उत्तर मध्य रेलवे द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार)

1) गाड़ी संख्या 11080 ( गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस ) दिनांक 17.08.2024, परिवर्तित मार्ग: : कानपुर सेन्ट्रल – टूंडला – आगरा कैंट- ग्वालियर – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी।

2) गाड़ी संख्या 15205 (लखनऊ जंक्शन – जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस) दिनांक 17.08.2024, परिवर्तित मार्ग: कानपुर सेन्ट्रल – प्रयागराज – मानिकपुर।

रेल्वे की यात्रियों से अपील 

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा/रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा प्रारम्भ करें। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हेतु हरसंभव प्रयास कर रहा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews