सद्भावना मंच ने चीनी समान के बहिष्कार के लिए चलाया जागरूकता अभियान

सद्भावना मंच ने चीनी समान के बहिष्कार के लिए चलाया जागरूकता अभियान

भोपाल। भारत- चीन सीमा पर विवाद और दोनोंं देशों के बीच चल रहे मनमुटाव के बीच देश में चीनी समान के बहिष्कार की मांग तेज हो गई है। राजधानी भोपाल में बुधवार को सद्भावना अधिकार मंच एवं न्यू मार्केट व्यापारी संघ के संयुक्त नेतृत्व में संयोजक दुर्गेश केसवानी, संरक्षक महेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टाप एण्ड टाउन न्यू मार्केट से जनजागरूकता अभियान चलाकर चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील करते हुए दुकानों पर स्टीकर चिपकाए एवं ग्राहकों से भी चीन के सामान का वहिष्कार करने की आग्रह किया।

संस्था के प्रदेश संयोजक दुर्गेश केसवानी ने बताया कि जिस तरह से चीन ने गलवान की घाटी में भारत के निहत्थे सैनिकों को शहीद किया, उसका रोष देश की 130 करोड़ जनता में है। देश का प्रत्येक आदमी आक्रोशीत और आंदोलित है। अब वह समय आ गया है कि चीन को आर्थिक मोर्चे पर नेस्तनावुत करने की जरूरत है। इसी तारतम्य में चीन को आर्थिक मोर्चे पर घेरने के लिए चीन द्वारा निर्मित उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए जगह -जहग स्टीकर चिपकाकर चीन के उत्पाद न खरीदने का आव्हान किया।

संस्था प्रदेश संरक्षक महेश शर्मा ने कहा कि चीन की आर्थिक रूपसे कमर तोडऩे के लिए आज समय की आवश्यकता है कि हमें स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देकर लोकल के लिए वोकल बनना है। जिससे हम पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार कर सके। समय, काल, परिस्थिति को देखते हुए स्वदेशी की अवधारणा को अपनाना आज समय की महती आवश्यकता है।

न्यू मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष सतीश गंगराडे ने कहा कि व्यापारी संघ चीन की उत्पादों को बेचने के विरोंध में है और संघ के कार्यकर्ता इस मुहिम में पूरी ताकत से साथ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews