भोपाल।
मध्यप्रदेश में आए दिन अपहरण की घटनाएं सामने आ रही है।कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग रहे है। सतना के बाद अब सागर में एक व्यापारी के बेटे का अपहरण किया गया है। जीआरपी थाना पुलिस ने इसका मामला दर्ज किया है और पुलिस टीम सरगर्मी से जांच में जुट गई है। हाल ही में दो दिन पहले सतना से एक छह साल के मासूम का अपहरण कर दो लाख की फिरौती मांगी गई थी। 24 घंटे बाद बच्चे का शव नाले से बरामद किया गया था। घटना के बाद एसपी को हटाने तक की बात कही गई थी, लेकिन अब तक कुछ नही हुआ और अब यह घटना हो गई।इसके अलावा सागर में ही लापता 13 वर्षीय मासूम छात्रा की सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, जिले के बीना में आज शुक्रवार को एक किराना व्यापारी के 24 वर्षीय बेटे अमित सुंदरानी का अपहरण कर लिया गया। बताया जा रहा है रेलवे बायपास रोड के पास 3 अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और अमित को अगवा करके ले गए।अपहरणकर्ताओं का अभी तक परिजनों के पास कोई फोन नही आया है। वही परिजनों ने जीआरपी थाना पुलिस ने इसका मामला दर्ज करवाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम सरगर्मी से जांच शुरु कर दी है। हालांकि अभी तक पता नही चल पाया है कि आखिर अपहरण क्यों किया गया, इसके पीछे क्या साजिश है।फिरौती को लेकर अभी तक परिजनों के पास कोई फोन नही आया है। पुलिस परिजनों से लगातार पूछताछ कर रही है। बीते कई दिनों से यहां वारदाते होने लगी है। पुलिस ने पूरे शहर की नाकाबंदी कर दी है। उम्मीद की जा रही है जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगें।
मासूम की मिली सर कटी लाश
दूसरी घटना जिले के बंडा थाना इलाके के बेरखेड़ी गांव की है। जहां 13 वर्षीय मासूम छात्रा की सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। छटवीं की यह छात्रा 2 दिन से लापता थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। छात्रा के सिर और धड़ बहुत दूरी पर पड़े मिले हैं। इस नृशंस हत्या के पीछे कौन है पुलिस इसकी जांच में लग गई है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले नागौद थाना के रहिकवारा गांव में रहने वाले राजेश प्रजापति का 6 साल का बेटे का अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ता ने कॉल कर 2 लाख की फिरौती मांगी थी। अपहरण के 24 घंटे बाद घर से 100 मीटर दूर एक नाले में बच्चे का शव मिला था। इस घटना के बाद से रहिकवारा के ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।इसके पहले सतना के चित्रकूट से जुड़वा बच्चों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी। यूपी के बांदा में दोनो मासूमों का शव मिला था। चित्रकूट मामले की तरह ही इस मामले में भी पुलिस बच्चे को बचा नहीं पाई।घटनाक्रम के बाद से ही कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगे थे। कांग्रेस ने चुनाव आय़ोग से एसपी संतोष सिंह को भी हटाने की बात कही थी।वही आज शुक्रवार को फिर सागर में अपहरण की इस घटना को अंजाम दिया गया।





