सागर के डॉ. शुभम उपाध्याय की हालत गंभीर, चिकित्सा अधिकारी संघ ने सरकार से की बेहतर इलाज की मांग

सागर के डॉ. शुभम उपाध्याय की हालत गंभीर, चिकित्सा अधिकारी संघ ने सरकार से की बेहतर इलाज की मांग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों का इलाज करने वाले कोरोना योद्धा (Corona Warrior) भी इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं| ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हुए डॉक्टर अब मुश्किलों में है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में कार्यरत डॉ.शुभम उपाध्याय (Dr Shubham Upadhyay) भोपाल के चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में गम्भीर हालत में भर्ती हैं| म प्र चिकित्सा अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री से कोविड योद्धा डॉ शुभम के लिए विशेष इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है|

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉ शुभम उपाध्याय की सेहत में सुधार नहीं होने की वजह से उनके परिजन शुभम को बाहर ले जाना चाहते है लेकिन उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। निजी खर्चे से अभी तक शुभम का इलाज चल रहा है। अब उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। ऐसे में सरकार से उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की मांग की जा रही है|

डॉ देवेन्द्र गोस्वामी, प्रदेशाध्यक्ष, म प्र चिकित्सा अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी से विशेष बेहतर इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews