सागर में नर्स की हत्या के बाद बढ़ा सियासी तापमान, उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार पर लगाए कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और यह वारदात बीजेपी सरकार के महिला सुरक्षा संबंधी दावों की पोल खोलती है। उन्होंने पुलिस व्यवस्था, रात्रि गश्त और त्वरित कार्रवाई की कमी पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से मामले का तत्काल संज्ञान लेने और मृतका के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Umang Singhar Opposition Leader

Umang Singhar

सागर जिले में पर ड्यूटी पर जा रही नर्स दीपशिखा चढ़ार की सरेआम हत्या के बाद कांग्रेस ने फिर महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार के दावों को आईना दिखा दिया है।

कांग्रेस का यह भी आरोप है कि राज्य में पुलिस बल की कमी, रात्रि गश्त की कमजोर व्यवस्था और अपराधों पर त्वरित कार्रवाई न होने से अपराधियों के हौसले बढ़े हैं। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेने, आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने, कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और मृतक नर्स के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

नर्स की गोली मारकर हत्या

सागर जिले के शाहगढ़ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर जा रही नर्स दीपशिखा चढ़ार की गेट के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई जब दीपशिखा अस्पताल परिसर के प्रवेश द्वार पर पहुंची ही थी। अज्ञात हमलावर ने अचानक उनपर फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दीपशिखा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा

इस घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और शाहगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ड्यूटी जा रही नर्स की गोली मारकर हत्या ने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के खोखले दावों को उजागर कर दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि थाने और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके के पास हुई यह जघन्य वारदात इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और यह स्थिति भाजपा सरकार की गंभीर और अक्षम शासन व्यवस्था का परिणाम है। इसी के साथ उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले का संज्ञान लेने, आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने और मृतका के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews