सहारा इंडिया कंपनी का जोनल अधिकारी गिरफ्तार, 97 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामलें मे 3 माह से था फरार

सहारा इंडिया कंपनी का जोनल अधिकारी गिरफ्तार, 97 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामलें मे 3 माह से था फरार

Bhopal -Zonal officer of Sahara India Company arrested : भोपाल की एम पी नगर पुलिस ने सहारा इंडिया के जोनल मैनेजर शिवाजी सिंह को गिरफ्तार किया है, आरोपी  97 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामलें में फरार था, यही इस मामलें में सहारा इंडिया के मालिक सुब्रत राय सहित सात अन्य आरोपी फरार है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह है मामला 

थाना एम.पी. नगर में फरियादी जगदीश मूलचंदानी पिता केवल राम मूलचंदानी उम्र 51 साल निवासी 96 डी, 2 ए सेक्टर पिपलानी भोपाल व अन्य लगभग 50-55 आवेदकगण द्वारा थाना एम.पी. नगर में शिकायत की गई थी कि सहारा इंडिया कंपनी की विभिन्न पॉलीसिया व एफ.डी. में पैसा निवेश किया गया जो लगभग सभी आवेदकगण का लगभग 97 करोड़ रुपये कंपनी द्वारा मेच्योरिटी पूर्ण होने के पश्चात भी कंपनी द्वारा निवेशकों का पैसा वापस नहीं किया गया । थाना एम.पी. नगर द्वारा आवेदन पत्र जांच उपरान्त 30 जनवरी  को अपराध क्रमांक 40/23 धारा 420,409,120 बी भादवि का प्रकरण आरोपी (1) शिवाजी सिंह – म.प्र. जोनल अधिकारी (2) सत्यप्रकाश श्रीवास्तव – म.प्र डिवीजन अधिकारी (3) बी.के. श्रीवास्तव – डायरेक्टर (4) अलख सिंह – डायरेक्टर (5) करूणेश अवस्थी – डायरेक्टर (6) दिनेश कुमार श्रीवास्तव – डायरेक्टर (7) ओमप्रकाश श्रीवास्तव – डायरेक्टर (8) सुब्रत-राय डायरेक्टर सहारा इंडिया कंपनी के विरुद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण में पुलिस द्वारा विगत 03 माह से आरोपियों  की तलाश की जा रही थी। आज थाना एम.पी. नगर प्रभारी सुधीर अरजरिया द्वारा आरोपी शिवाजी सिंह को एम.पी. नगर से घेराबंदी कर पकड़ा गया, जो कि कंपनी में जोनल अधिकारी था। गिरफ्तार आरोपी शिवाजी सिंह पिता वैधनाथ सिंह उम्र 50 साल निवासी म.नं. 108 श्यामापल्ली अवधपुरी भोपाल का रहने वाला है और सहारा इंडिया में जोनल अधिकारी के पद पर है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews