Sahara के एडवाइजर का ऑडियो वायरल “पासपोर्ट मिलते ही सुब्रत राय उड़न छू”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सहारा प्रमुख (Sahara) के बारे में जोनल एडवाइजर का आपत्तिजनक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद कंपनी ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सहारा इंडिया कंपनी के जोनल एडवाइजर वीरेंद्र प्रसाद का ऑडियो वायरल हुआ है जिस में वे सहारा के प्रमुख सुब्रतो राय और उनके परिजनों को लेकर आपत्तिजनक बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कंपनी ने वीरेंद्र प्रसाद को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

फैमिली पेंशन नियम में बदलाव, बढ़ाई गई अधिकतम लिमिट, खाते में आएगी इतनी राशि

निवेशकों के अरबों खरबों रुपए वापिस न करने को लेकर लगातार कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे सुब्रत राय और सहारा इंडिया की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला सहारा के ही एक जोनल एडवाइजर के ऑडियो वायरल होने का है जिसमें वह सहारा की कलई खोलते नजर आ रहे हैं। यहां तक तो ठीक है, लेकिन परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर भी काफी गलत टिप्पणियां ऑडियो में की गई है। ऑडियो में जो कुछ कहा गया है उसके वायरल होने के बाद सहारा ने मध्य प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई की है और उन्हें तत्काल संस्था से हटा दिया है।

इस वीडियो में बातचीत सुनाई दे रही है कि “सहाराश्री के लड़के ने पहली पत्नी को छोड़कर अब एक मुसलमान लड़की से शादी कर ली है…सहारा हॉस्पिटल में डायरेक्टर की लड़की को भगा कर ले गया। जे बी राय को कैंसर हो गया है । इतनी हाय पड़ी किसी को नहीं पड़ी। ए राय चौधरी कोमा में है। सुब्रत राय की बड़ी बहन पहले ही मर गई। शारीरिक हाय पड़ा है, मानसिक डिस्टर्ब है पारिवारिक डिस्टर्ब है। गंजन हो चुका सहारा का। सत्यता की बात बोलो तो क्यों चाहते हो, बोलते हैं। अब इनको मरना या भागना दोनों में से एक चीज करना होगा। जैसे ही पासपोर्ट मिला उड़न छू हो जाएंगे क्योंकि अब हिंदुस्तान में लोग इन्हें जिंदा नहीं रहने देंगे। यह बच नहीं पाएंगे। सब कुछ ओ पी श्रीवास्तव को सौंप दिया है जो हनुमान की तरह सब बिगाड़ रहे इनको मरना भागना इनमें से एक चीज करना होगा सुब्रतो राय की मृत्यु भी निश्चित है, बीमारी से लुढ़क जाएंगे वह या कोमा में चले जाएंगे। अब संस्था को बचाने वाला कोई नहीं है। ओ पी श्रीवास्तव सुब्रतो राय की मजबूरी है। ओ पी श्रीवास्तव ने 400 करोड़ रुपए में रिजार्ट खरीद लिया है जो दिलीप मित्तल का था। हम तो तभी समझ गए थे जो अपने बच्चे को बाहर भेजा था।”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews