Tandav Web Series: बढ़ सकती है सैफ अली खान और जीशान अयूब की मुश्किलें

tandav

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में अमेजॉन प्राइम (Amazon Prime) पर रिलीज हुई विवादों में घिरी वेब सीरीज ‘तांडव’ (Web Series Tandava) पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दतिया जिले (Datia district) के कोतवाली थाने में हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में अभिनेता सैफ अली खान (Actor Saif Ali Khan) और जीशान अयूब (Actor Zeeshan Ayub) पर एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।ऐसे में माना जा रहा है कि अभिनेता और पूरी टीम की मुश्किलें बढ़ सकती है।

यह भी पढ़े.. विवेक तन्खा की कमलनाथ से ये अपील, कहा- अधिकारी राजनीतिक ज्यादा और पब्लिक सर्वेंट कम

दरअसल, वेब सीरिज के माध्यम से धार्मिक भावनाओं से ठेस पहुंचाने को लेकर हिंदू जागरण मंच द्वारा रवि पुत्र राधागाेविंद शर्मा के नेतृत्व में एक ज्ञापन गुरुवार को एसडीओपी सुमित अग्रवाल और टीआई रविंद्र गुर्जर को सौंपा गया था। इसमें सैफ अली खान और जीशान आयुब पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई थी, शनिवार देर रात को पुलिस ने दोनों पर प्रकरण दर्ज कर लिया।

वही शनिवार को रायसेन जिले में भी हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सैफ अली खान का पुतला फूंका और वेब सीरीज को बंद करने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तो चेतावनी देते कहा कि यदि हमारी मांग नहीं मानी जाती तो विरोध प्रदर्शन और उग्र हो जाएगा।

यह भी पढ़े… जबलपुर हाईकोर्ट ने अनूपपूर कलेक्टर को दिया यह आदेश, ये है पूरा मामला

इससे पहले भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, मुरैना और बैतूल में भारी विरोध देखने को मिला था। वेब सीरीज तांडव के निर्देशक लेखक और एक अन्य के खिलाफ जबलपुर (Jabalpur) के ओमती थाने और ग्वालियर में भी एफआईआर दर्ज की गई है। कहा जा रहा है इस पूरे मामले में पूछताछ के लिए जल्द ही जबलपुर पुलिस (Jabalpur Police) मुंबई (Mumbai) जा सकती है। वही मुरैना, बैतूल और रायसेन में हिन्दु संगठनों द्वारा अभिनेता और पूरी टीम का पुतला फूंका गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) भी वेब सीरीज को बैन करने की मांग कर चुके है। हाल ही में नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि #TandavWebSeries की टीम के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) केस दर्ज़ कराएगी। ऐसी #WebSeries जिसमें अश्लीलता हो और जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं उसे पूरे देश में प्रतिबंधित (Ban) करने की मांग केंद्र से करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews