
Sajjan Singh Verma accuses BJP of being anti-farmer : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी सरकार पर अनर्गल तरीके से टैक्स लगाने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि अंग्रेजों ने भी किसानों पर इतना बड़ा टैक्स नहीं लगाया होगा, जितना भाजपा ने लगाया है। बता दें कि सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट पर 40 प्रतिशत शुल्क लगाया है। इसे लेकर देशभर में किसानों का विरोध जारी है। ये निर्यात शुल्क 31 दिसंबर 2023 तक जारी रहेगा। इस मामले पर कांग्रेस पहले भी विरोध जता चुकी है।
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्याज के गिरते दामों तथा किसानों की फसलों का दाम नहीं मिलने पर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि अंग्रेजों ने भी देश के किसानों पर इतना टैक्स नहीं लगाया होगा, जितना नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान ने लगाया है| उन्होने आरोप लगाया कि प्याज के निर्यात पर मोदी सरकार ने 40% टैक्स लगाया है, जिससे प्याज के दाम गिर जाएं। साथ ही दूसरे देशों से प्याज़ आयात करने का निर्णय लिया है| प्रदेश का किसान खून के आंसू रो रहा है, उनकी पीड़ा देखकर ना तो नरेंद्र मोदी का दिल पसीजता, न शिवराज चौहान का।
सज्जन सिंह वर्मा ने देवास के डकाच्या में किसान परिवार के घर पहुंचकर उनसे बात की और कहा कि बीजेपी पर किसान विरोधी सरकार होने का आरोप लगाया। सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए उनहोने कहा कि बीजेपी किसानों का दर्द नहीं समझती है और ये तुगलकी सरकार है। सज्जन वर्मा ने चेतावनी दी कि कहा कि यह प्याज बीजेपी सरकार को डूबा देगा, ये बात सीएम शिवराज और पीएम मोदी याद रखें। बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने का विरोध करते हुए कहा था कि बीजेपी सरकार उद्योगपतियों के बाबू के रूप में काम कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”859008059″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

