सिंधिया के राज्यसभा भेजे जाने पर कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान

सिंधिया के राज्यसभा भेजे जाने पर कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान

भोपाल। कांग्रेस  महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा में भेजे जाने की अटकलें तेज हो गईं हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सिंधिया जैसा कैलीबर वाला नेता ऐसी जगह रहना चाहिए जो इस देश और प्रदेश के लिए आवाज बुलंद कर सके। उन्होंने हाईकमान को भी सलाह दी कि वो ऐसे नेताओं का जरूर लाइम लाइट में रखे जिनमें कुछ कर गुजरने की क्षमता है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम कमलनाथ के साथ साथ दिखने से इन चर्चाओं को और बल मिल गया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजने की तैयारी चल रही है। अगले साल मध्यप्रदेश राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। इन्हीं में से एक सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को सांसद बनाकर उच्च सदन में भेजा जा सकता है। सिंधिया के इस बार का लोकसभा चुनाव हार गए हैं। और पार्टी उन्हें सांसद बनाना चाह रही है। इसलिए हो सकता है आगामी अप्रैल में राज्यसभा सदस्य के रुप में दिखाई दें।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews