BJP विधायकों को लेकर मंत्री सज्जन वर्मा का बड़ा बयान

PWD-minister-says

कमलनाथ (kamalnath) सरकार के कद्दावर मंत्री और प्रदेश के लोक निर्माण विभाग संभाल रहे मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (minister sajjan singh verma) ने बड़ा बयान दिया है। इंदौर में पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि इंदौर में पार्षद शंकर यादव के बाद क्या और भाजपाई कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं तो उनका जवाब था कि अब तो विधायक इसकी तैयारी में हैं।

सज्जन सिंह वर्मा (sajjan singh verma) ने कहा कि भोपाल में कई विधायक मुख्यमंत्री कमलनाथ (cm kamalnath) के संपर्क में हैं और जल्द वह कांग्रेस में शामिल होंगे। भोपाल में इसको लेकर बड़ी तैयारी चल रही है राजनीतिक हलकों में भी सुगबुगाहट है कि कांग्रेस सरकार (congress government) विधानसभा सत्र (vidhansabha session) के पहले कुछ ऐसा करने की तैयारी में हैं जो भाजपा (bjp) को झटका लगे और आगर मालवा जोरा के उप चुनावों (byelection) में बीजेपी डैमेज हो। सूत्रों की मानें तो बीजेपी के बीच चल रही अंदरूनी कलह को लेकर कांग्रेस काफी उत्साहित है और पिछले विधानसभा सत्र में जिस तरह से दो भाजपा विधायकों (bjp mla) शरद फूल और नारायण त्रिपाठी ने सरकार के पक्ष में मतदान किया उसको लेकर भी कांग्रेस (congress) की बांछें खिली हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews