कांग्रेस में घमासान, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने चिदंबरम और सिब्बल को लिया आड़े हाथ

सज्जन सिंह वर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) और मध्य प्रदेश में हाल में हुए उपचुनावों (Byelection) में मिली हार के बाद अब एक बार फिर कांग्रेस (Congress) में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है| कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कपिल सिब्बल (Kapil Sibbal) और पी. चिदंबरम (P. chidambaram) को अब अब मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा (Sajjan Verma) ने निशाने पर लिया है|

कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने हमला बोलते हुए कहा कि दोनों नेताओं को बुढ़ापे में पद छोड़कर युवाओं को मौका देना चाहिए.। वर्मा ने यह भी कह दिया कि नेहरू-गांधी परिवार पर सवाल उठाने से पहले दोनों नेता ये बता दें कि छह साल में उन्होंने कांग्रेस के लिए क्या किया। मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बुधवार को कहा कि सिब्बल और चिदंबरम आज नेहरू-गांधी परिवार पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। वे ये तब क्यों भूल गए थे जब पार्टी के पदों से लेकर सरकार तक में उन्हें झोली भर-भरकर पद दिए गए थे।

चिदंबरम और सिब्बल दोनों को यह बताना चाहिए कि केंद्र में जबसे भाजपा की सरकार है, इन छह वर्षों में उन्होंने कांग्रेस के लिए क्या किया। किसी पार्टी के एक कार्यकर्ता को भी मिलने का समय दिया क्या? ऐसे में इन्हें पार्टी से सवाल पूछने का हक नहीं है। वर्मा ने कहा इन जैसे नेताओं की वजह से ही कांगेस डूब रही है, पार्टी ने झोली भर भर के पद दिए हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews