सज्जन सिंह वर्मा का आरोप- ‘शिवराज सिंह चौहान किसानों के बीच देते है झूठे भाषण’

सज्जन सिंह वर्मा का आरोप- ‘शिवराज सिंह चौहान किसानों के बीच देते है झूठे भाषण’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उपचुनावों (By-election) की तारीखों की अब तक भले ही घोषणा न हुई हो लेकिन नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी बीच अब पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Former Minister Sajjan Singh Verma) ने सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) पर निशाना साधा है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर किसानों के बीच झूठे भाषण देने का आरोप लगाया है।

झूठे भाषण दे रहे हैं शिवराज
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया है कि कमलनाथ (Kamal Nath) ने 2019 में किसान बीमा का जो प्रीमियम जमा किया था, उसका लाभ अब किसानों को मिल रहा है। इस बीमा की 525 करोड़ की राशि का भुगतान अब सरकार करेगी, जबकि प्रदेश सरकार इसका श्रेय लूट रही है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा CM शिवराज का ये पाप उन्हें 27 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में से एक भी सीट नहीं जीतने देंगे।

अरुण यादव ने कहा किसानों को जल्द मिले मदद
पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव (Former PCC Chief Arun Yadav) ने ट्वीट कर प्रदेश के किसानों को जल्द से जल्द मदद दिए जाने की केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है। अरुण यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि देश की जनता महामारी से लड़ रही हैं और हमारे अन्नदाता प्राकृतिक आपदा से। संकट के इस विकराल समय में केंद्र और प्रदेश सरकार को चाहिए कि हमारे अन्नदाताओं की खराब फसलों का आकलन कर तत्काल राहत प्रदान करें। सरकार के लिए उनकी सहायता आज के समय में सबसे बड़ी प्राथमिकता होना चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews