इस्तीफे को लेकर क्या बोले कमलनाथ के मंत्री

इस्तीफे को लेकर क्या बोले कमलनाथ के मंत्री

भोपाल। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि कमलनाथ सरकार के 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होने कहा कि मंगलवार को मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया जाएगा।

सज्जन वर्मा ने कहा कि सरकार और दमदारी से खड़ी हुई है और उसे कोई खतरा नहीं है। मंगलवार को पुनर्गठन के बाद और मज़बूती से खड़ी होगी सरकार। सज्जन वर्मा ने कहा कि बीजेपी की चाल को नाकाम करने के लिये लगभग 20 मंत्रियों ने अपने इस्तीफे सीएम को सौंप दिये हैं। उन्होने कहा कि मंगलवार शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews