सज्जन वर्मा विधायकों को लाने बेंगलुरू जाएंगे, दो और मंत्री भी होंगे साथ

सज्जन वर्मा विधायकों को लाने बेंगलुरू जाएंगे, दो और मंत्री भी होंगे साथ

दिनेश यादव/भोपाल। जो विधायक बेंगलुरू में हैं उन्हें वापस लाने के लिये सज्जन सिंह वर्मा बेंगलुरु जाएंगे। सज्जन सिंह वर्मा के साथ दो मंत्री भी होंगे रवाना। कुछ ही देर में बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे सज्जन वर्मा।

इस बीच  पीसी शर्मा और शोभा ओझा का बयान आया है, उन्होने कहा कि बागी विधायकों के साथ धोखा किया गया है। सभी विधायकों से बोला गया था कि सिंधिया को राज्यसभा भेजने के लिए कांग्रेस पर दबाव बनाना है। ये सभी विधायक कांग्रेस की विचारधारा के हैं और सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में जाने की खबरों से नाराज हैं

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews