किसान कर्ज माफी पर सज्जन वर्मा का विवादित बयान- “BJP को थूककर चाटना पड़ा”

किसान कर्ज माफी पर सज्जन वर्मा का विवादित बयान- “BJP को थूककर चाटना पड़ा”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कमलनाथ सरकार में लोक निर्माण मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan singh verma) ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्जा कांग्रेस की कमलनाथ सरकार (Kamalnath government) ने माफ किया है और इस बारे में विधानसभा में बीजेपी (BJP) को भी सच स्वीकारना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh chauhan), ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya scindia),कृषि मंत्री कमल पटेल (kamal patel) तुम्हारे पिताजी को विधानसभा में कुबूल करना पड़ा कि कांग्रेस ने साढ़े 26 लाख किसानों का कर्जा माफ किया है, तुम्हें थूककर चाटना पड़ा है। सज्जन वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा “अब झूठ बोलकर किसानों का भविष्य बर्बाद मत करो, किसानों की फसल नष्ट हुई है उसका पैसा दे दो नहीं तो किसान लोग तुम्हारे कपड़े फाड़ देंगे।”

बता दें कि विधानसभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा था कि प्रदेश में 51 जिलों में 26 लाख 95 हजार किसानों का 11 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ हुआ। उन्होने बताया कि 27-12-2019 से पहले किसान कर्ज माफी का पहला चरण और 27-12-2019 के बाद किसान कर्ज माफी का दूसरा चरण चलाया गया था । सरकार ने यह भी माना है कि प्रदेश में किसानों का एक लाख रुपए तक का कर्जा माफ हुआ है और गुना, बमोरी, राघोगढ़, मधुसूदनगढ़, चाचौड़ा, कुंभराज और आरोन में भी 17403 किसानों का एक लाख रुपए तक का कर्जा माफ होने की जानकारी दी गई।

बीजेपी के इस उत्तर के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कमल पटेल के बयान का हवाला देते हुए ट्वीट किया था कि खबर लेकर ट्वीट करते हुए कहा है “कांग्रेस ने जो कहा, सो किया। भाजपा सिर्फ़ झूठे वादे।” वहीं अब इस मुद्दे पर पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने बीजेपी पर कड़ा जुबानी हमला किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews