सलमान खान ने किया आईफा अवार्ड की तारीख का ऐलान, एक झलक पाने दीवाना हुआ शहर

सलमान खान ने किया आईफा अवार्ड की तारीख का ऐलान, एक झलक पाने दीवाना हुआ शहर

भोपाल। दबंग सुल्तान खान के नाम से दुनिया में पहचाने जाने वाले सुपर स्टार सलमान खान ने सोमवार को राजधानी के युवाओं को दीवानगी की चरम पर पहुंचा दिया। अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए बावले हुए जा रहे शहर ने हर उस राह पर नजर गढ़ा रखी थी, जहां से उनका गुजर होना था। उनके कार्यक्रम में शिरकत कर उन्हें करीब से देखने की ललक में लोग तरह-तरह की जुगत लगाते भी दिखाई दिए। मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत सलमान खान और जैकलिना फर्नांडिस ने आइफा अवार्ड की तारीख का ऐलान किया। प्रदेश के इंदौर शहर में 29 मार्च को यह अवार्ड फंक्शन होगा।

शेरा भी स्टार से कम नहीं
सलमान के बॉडी बिल्डर शेरा भी किसी सेलीब्रिटी से कम नहीं आंके जाते हैं। वे बदस्तूर सलमान के साथ मौजूद थे। काली जींस, काली टीशर्ट के साथ डेनिम जेकेट पहने सलमान आंखों पर धूप का चश्मा चढ़ाए हुए थे। उनके साथ कदम-ब-कदम उनका साथी शेरा चल रहा था। नीली जींस और ब्लैक् टीशर्ट में शेरा भी किसी स्टार से कम लटके-झटके के साथ नजर नहीं आए। सलमान के साथ आईं अभिनेत्री जैकलिन के लिए भी लोगों की दीवानगी कम नहीं थी। ब्राउन टीशर्ट के साथ जैकेट पहनी जैकलिन खुले बालों के साथ खूबसूरती का मुजाहिरा कर रही थीं, जिनकी एक झलक पाकर लोग दीवाने हो रहे थे

प्रदेश के लिए गौरव आईफा : शर्मा
जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि अब तक दुनिया के विभिन्न देशों में होते आए इस प्रतिष्ठापूर्ण फिल्म अवार्ड का प्रदेश के दो मुख्य शहरों में होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इससे पहले यह फंक्शन हिन्दुस्तान में महज मुंबई में ही हुआ है। मप्र में इस कार्यक्रम के होने से यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मंत्री शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय यह आयोजन प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में होगा।

यह होगा आईफा के दौरान
आईफा (इंटरनेशनल इण्डियन फिल्म एकेडमी) अवार्ड-2020 का आयोजन 29 मार्च से होगा। एक दिन भोपाल और बाकी आयोजन इंदौर में होना है। आईफा अवार्ड में 400 से अधिक फिल्म कलाकार समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री से 5 हजार से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे। आयोजक कंपनी विजक्राफ्ट ने होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज की लोकेशंस भी देखी हैं। गौरतलब है कि पहला आईफा अवार्ड समारोह 2000 में लंदन में आयोजित किया गया था। फिल्म अभिनेता सलमान खान ने सोमवार को भोपाल में आईफा अवार्ड के आयोजन की औपचारिक घोषणा कर दी है। अवार्ड समारोह 27, 28 और 29 मार्च को होगा। पिछले साल आयोजन मुंबई में हुआ था, लेकिन इस बार मेजबानी मध्यप्रदेश को दी गई है। इसकी मेजबानी हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विशेष प्रयास किए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews