एमपी की इस सीट से चुनाव लड़ने पर सलमान ने दिया ये बड़ा बयान

salman-said-he-will-not-contest-election

भोपाल। मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से बॉलिवुड स्टार सलमान खान के चुनाव लड़ने की अटकलें पर उन्हें विराम लगा दिया है। सलमान ने चुनाव लड़ने की बात पर होली पर बयान दिया उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा, ना चुनाव लड़ूंगा और ना किसी पार्टी का प्रचार करूंगा। इससे पहले कई इस बात की अफवाह थी कि इंदौर से सलमान खान को कांग्रेस टिकट दे सकती है। लेकिन उनके ट्वीट ने सोसल मीडिया पर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। 

दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने मतदान के लिए जागरुकता बढ़ाने विभिन्न क्षेत्रों के लोकप्रिय सितारों से वोटरों को प्रेरित करने के लिए कहा था। सलमान खान और आमिर खान को टैग करते हुए ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था कि वोटिंग सिर्फ अधिकार नहीं है बल्कि कर्तव्य भी है. ये वक्त देश के युवाओं को अपने अंदाज में वोट करने के लिए प्रेरित करने का है, जिससे हम अपने लोकतंत्र और देश को मजबूत कर सकें. सलमान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट का होली के दिन जवाब देते हुए लिखा कि ‘हम लोकतंत्र में रहते हैं, वोट डालना हर भारतीय का कर्तव्य है. मैं हर वोटर से कहूंगा कि अपने अधिकार का इस्तेमाल करें.

गौरतलब है कि सलमान खान इंदौर के पलासिया में जन्म हुआ था। कांग्रेस इस सीट को लंबे समय से बीजेपी से हार रही है। कांग्रेस के कुछ नेतओं ने सलमान का नाम लेकर इस बात को हवा दी थी कि कांग्रेस इंदौर से सलमान को लड़ाना चाहती है। यही नहीं अपने प्रत्याशी के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार में उतारने की कोशिश भी पार्टी कर रही थी। जिससे बीजेपी का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर 30 साल बाद जीत दर्ज की जा सके। सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर सलमान के फैंस के बीच जमकर जुबानी जंग चल रही थी। लेकिन अब खुद सलमान ने उनके सियासत में आने से मना कर दिया है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews