साँची खंड चिकित्सा अधिकारी पर गिरी गाज, संभागायुक्त ने किया सस्पेंड

साँची खंड चिकित्सा अधिकारी पर गिरी गाज, संभागायुक्त ने किया सस्पेंड

भोपाल| स्वास्थ्य सम्बन्धी बैठकों से नदारद रहने और जिला मुख्यालय पर अनिर्वाय रूप से रहने के निर्देशों के उल्लंघन पर भोपाल संभाग आयुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने खंड चिकित्सा अधिकारी साँची डॉ.राजश्री तिड़के को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है| अधिकारी को कई बार बैठकों और अन्य कार्यों के लिए सूचित किये जाने के बाद भी उपस्थित नहीं हुई,

कोरोना वायरस कोविड-19 बीमारी के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के कार्य को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अधिकारी कर्मचारियों को मुख्यालय पर अनिर्वाय रूप से रहने के निर्देश दिए हैं| इसके बावजूद खंड चिकित्सा अधिकारी साँची डॉ.राजश्री तिड़के भोपाल से आना जाना करती रही| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा उन्हें निर्देशित किया गया था कि अपने मुख्यालय पर निवास करें, लेकिन डॉ तिड़के भोपाल से आना जाना करती रही और समय पूर्व निकल जाया करती थी| अधिकारी की लापरवाही पर भोपाल संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने निलंबन की कार्रवाई की है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews