संस्कृति बचाओ मंच ने फिल्म ‘आश्रम’ का किया विरोध, प्रकाश झा को दी चेतावनी

संस्कृति बचाओ मंच ने फिल्म ‘आश्रम’ का किया विरोध, प्रकाश झा को दी चेतावनी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। संस्कृति बचाओ मंच ने भोपाल में होने वाली प्रकाश झा की फिल्म “आश्रम” की शूटिंग विरोध किया है। मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने भोपाल में प्रारंभ होने जा रही है फिल्म आश्रम की शूटिंग का विरोध करते हुए कहा कि हिंदू धर्म को सॉफ्ट टारगेट बनाने का कोई भी प्रयास ना करें।

MP News : सावधान! सड़क पर थूकने या कचरा फैलाने पर होगा स्पॉट फाइन

उन्होने कहा कि अगर किसी आश्रम में गलत घटना हुई है तो आप उस नाम से फिल्म बनाइए। अगर आपको लगता है कि राम रहीम या अन्य किसी बाबा के आश्रम में अनैतिक कार्य हुए हैं तो आप उसके नाम से फिल्म बनाई है लेकिन आपने तो हिंदू धर्म के सभी आश्रमों को बदनाम करने का ठेका ले लिया है और इस प्रयास को हम सफल नहीं होने देंगे। संस्कृति बचाओ मंच ने इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से निवेदन किया है कि हिंदुओं की सरकार होने के बावजूद हिंदुओं के खिलाफ इस प्रकार के संयंत्रों को हमें महत्व नहीं देना चाहिए और इस शूटिंग को तत्काल रुकवाना चाहिए। उन्होने कहा कि इससे हिंदू समाज में रोष व्याप्त है। संस्कृति बचाओ मंच ने फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश झा को भी चेावनी दी है कि वह अपना बोरिया बिस्तर बांध कर भोपाल से चले जाएं। उन्होने कहा कि कल को अगर हिंदू समाज विरोध पर उतर आया तो आपके लिए बड़ी दिक्कत होगी।

[dgv_vimeo_video id=”637061670″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews