4 अगस्त से जबलपुर से फिर चलेगी संतरागाची हमसफर, रीवा-इतवारी एक्सप्रेस आज रद्द, स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े

indian railway irctc

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों (MP Rail Passengers) के लिए अच्छी खबर है। मार्च 2022 से बंद जबलपुर से संतरागाची के बीच चलने वाली 20827/20828 साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन 4 अगस्त गुरुवार से दोबारा से चलने जा रही है।इससे मध्यप्रदेश सहित चार अन्य राज्य छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।ट्रेन में 18 कोच हैं और थर्ड एसी की 1152 बर्थ हैं। हमसफर एक्सप्रेस जबलपुर से संतरागाची का 1116 किमी. का सफर लगभग 19 घंटे में तय करेगी।

यह भी पढ़े.. MP: 4 अगस्त को भोपाल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, 10 से चलेगी 2 मेमू पैसेंजर, रीवा एक्सप्रेस समेत 30 ट्रेनें रद्द

गाड़ी संख्या 20828 3 अगस्त बुधवार को रात 8.35 बजे संतरागाची से रवाना होगी और खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउलकेला, झारसीगुडा, रायगढ़, बिलासपुर, शहडोल, कटनी साउथ मार्ग से होते हुए 4 अगस्त गुरुवार को दोपहर 3 बजे जबलपुर पहुंचेगी।यह ट्रेन गुरुवार रात 8.35 बजे जबलपुर से संतरागाची के लिए रवाना होगी, जो शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे पहुंचेगी। इसके लिए रिजर्वेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

यह भी पढ़े.. MP रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 8 ट्रेनें रद्द, 6 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, 14 में लगेंगे अतिरिक्त कोच

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड पर तीसरी रेल लाइन के लिए रेवराल स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग के चलते आज मंगलवार को इतवारी से रीवा जाने वाली इतवारी रीवा एक्सप्रेस ट्रेन 11753 भी रद्द रहेगी।जबलपुर रेल मंडल ने रीवा-उदयपुर स्पेशल ट्रेन को 7 अगस्त से 28 अगस्त तक ही चलाने का निर्णय लिया है।

रीवा-उदयपुर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

  • रीवा-उदयपुर स्पेशल ट्रेन हर रविवार रात 8.55 पर रीवा से रवाना होगी। यह ट्रेन सतना 9.55 बजे, मैहर 10.28 बजे, कटनी मुड़वारा 11.30 बजे पहुंचेगी। वहीं दमोह 12.55 बजे, सागर रात 2 बजे, मालखेड़ी 3.03 बजे, मुंगावली 3.58 बजे, अशोकनगर 4.33 बजे, गुना 5.50 बजे से होते हुए दोपहर 2.20 पर उदयपुर पहुंचेगी।
  • ट्रेन 02182 को एक से 29 अगस्त तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन हर सोमवार को उदयपुर सिटी स्टेशन से शाम 5.20 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन मांडलगढ रात 8.18 बजे चलकर सागर सुह 5.05 बजे, दमोह सुबह 6.10 बजे, कटनी मुड़वारा 7.45 बजे, मैहर 8.46 बजे, सतना 9.20 बजे और 10.35 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
  • ट्रेन में एक वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, पांच वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच लगाए गए हैं।

बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 25 अगस्त से तथा गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 अगस्त से प्रतिदिन चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस टाटानगर से प्रतिदिन शाम 7.15 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 6.30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस बिलासपुर से प्रतिदिन शाम 6.50 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 5.05 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
  • एक्सप्रेस ट्रेन में दो जीएसएलआरडी, आठ सामान्य, एक स्लीपर समेत कुल 11 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews