सरपंच पति ने युवक को अर्द्धनग्न कर पीटा, मुंह से उठवाए जूते, आयोग ने दिए जांच के आदेश

सरपंच पति ने युवक को अर्द्धनग्न कर पीटा, मुंह से उठवाए जूते, आयोग ने दिए जांच के आदेश

Bhopal News : रीवा जिले के हनुमना थाना अंतर्गत पिपराही ग्राम पंचायत में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति युवक को अर्धनग्न कर डंडे और घूसों से बेरहमी से पीट रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़ित युवक के मुंह से अपने जूते भी उठवाए। मारपीट करने वाला व्यक्ति सरपंच पति है, जो शिक्षा विभाग में लिपिक है।

आयोग का नोटिस 

हनुमना पुलिस ने बीते रविवार को बताया कि आरोपी ने युवक को अर्धनग्न कर पहले लाठी व डंडों से पीटा। इसके बाद एक दर्जन से ज्यादा बार उसे जूते, तमाचे और घूंसे मारे। पीड़ित गिड़गिड़ाता और माफी मांगता रहा, पर आरोपी ने एक नहीं सुनी, वह प्रहार करता रहा और जमकर गाली-गलौज भी की। आरोपी बाकायदा अपने घरवालों से इस घटना वीडियो भी बनवाता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं एसपी, रीवा से प्रकरण की जांच कराकर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews