सरपंच के बेटे और उसके तीन दोस्तों ने किया युवती के साथ बलात्कार, आरोपी फरार

सरपंच के बेटे और उसके तीन दोस्तों ने किया युवती के साथ बलात्कार, आरोपी फरार

BHOPAL NEWS : राजधानी भोपाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़ में चार लोगों ने यही की रहने वाली एक युवती के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। बैरागढ़ में हुए इस हाई प्रोफाइल मामले के बाद पूरे उपनगर में सनसनी फैली है, इधर पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच में जुट गई है, युवक फिलहाल फरार है।

[dgv_vimeo_video id=”862057251″]

जांच शुरू 

बैरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बैरागढ़ की रहने वाली एक युवती उम्र लगभग 22 से योगेश मेवाड़ा,दीनेश मालवीय,सद्दा गांधी,धर्मेन्द्र मालवीय उर्फ जावेद ने झांसे में लेकर उसका शोषण किया,इसके बाद वीडियों भी बनाया। पुलिस ने बताया कि इन चारों युवकों में से एक ने उसे पढ़ाई के लिए लोन का झांसा दिया और उसके बाद फिर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने युवती के बयान के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हाईप्रोफाइल मामला

इन युवकों में से योगेश मेवाड़ा की मां हाथीखेड़ा तूमड़ा रोड़ इच्छावर विधानसभा जिला सीहोर से सरपंच है। इस लिए भी यह मामला हाई प्रोफाइल हो गया है। युवती ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि इन युवकों ने उसका एक वीडियों भी बनाया है,जिसके लिए उसे वे बुला रहे थे। पुलिस को युवती ने बताया कि चार माह के अंतराल में इन लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया है। बैरागढ़ थाने के एसीपी अनिल कुमार शुक्ला का कहना है कि पूरे मामले में युवति के बयान लेने के बाद विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews