Bhopal News : सऊदी के डॉक्टर से कराया बोगस कंपनी में लाखों का निवेश, धोखाधड़ी का केस दर्ज

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में जालसाजी और ठगी (Fraud) का एक बड़ा मामला सामने आया है। ग्वालियर में रहने वाले सऊदी अरब के एक ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से कंपनी में निवेश के नाम पर 22 लाख की ठगी की गई।इसकी शिकायत भोपाल के टीटी नगर थाने में की गई है। टीटी नगर पुलिस ने 3 लोगों पर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़े… MPPEB : मप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को बड़ी राहत, यहां देखें डिटेल्स

मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर निवासी 39 वर्षीय एजाज अहमद ऑर्थोपेडिक डॉक्टर हैं और इन दिनों सऊदी अरब में प्रैक्टिस कर रहे है।उन्होंने टीटी नगर थाने में शिकायत की है कि रिएक्टिव आउट सोर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी में 22 लाख के निवेश के नाम पर शाकिर खान, सना खान और नसीम खान ने धोखाधड़ी की है।शाकिर और सना पति-पत्नी हैं, जबकि नसीम शाकिर के ससुर हैं।

इस मामले में टीटी नगर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज कर लिया है। जांच में पुलिस को पता चला है कि कंपनी का दफ्तर प्लेटिनम प्लाजा में है और कंपनी बोगस थी, जिसमें निवेश कराने के बहाने तीनों ने 22 लाख की ठगी की और फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews