Scholarship : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, 15 नवंबर तक कर सकते है आवेदन

MP News, MP college

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। छात्रों (Student) के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम-मीन्स छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) करने की केंद्र सरकार ने अंतिम तिथियां निर्धारित कर दी हैं। समस्त शासकीय और अशासकीय शिक्षण संस्थाओं से अल्पसंख्यक वर्ग के प्रवेशित विद्यार्थी प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़े.. MP में लोकायुक्त का शिकंजा, सहकारी बैंक का अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते धराया

भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली (Ministry of Minority Affairs, Government of India New Delhi) द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सत्र 2020-21 में दी जाने वाली प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत नवीन एवं नवीनीकरण छात्रवृत्ति प्रकरणों के लिये विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2021 तथा पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत नवीन एवं नवीनीकरण छात्रवृत्ति (Scholarship) प्रकरणों के लिये विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 नवम्बर 2021 निर्धारित हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather: अगले 48 घंटों में बदलेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश के आसार

बता दे कि अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी) के विद्यार्थियों के लिए केंद्र वित्त वर्ष 2021-22 की छात्रवृत्ति दे रही है। प्री मैट्रिक कक्षाओं के वह विद्यार्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं है छात्रवृत्ति पाने के पात्र हैं। पोस्ट मैट्रिक और मेरिट कम मीन्स (तकनीकी विषयों के साथ पोस्ट मैट्रिक) विद्यार्थियों के परिवार की अधिकतम वार्षिक आय 2 लाख रुपये निर्धारित की गई है।राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल वेबसाईट www.scholarships.gov.in या मोबाईल एप नेशनल स्कॉलरशिप (NSP) पर छात्रवृत्ति योजनाओं मे से किसी एक के लिए ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews