MP Board : 9वीं और 11वीं को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, आदेश जारी

mp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education-MP Board) द्वारा सिलेबस में कटौती के बाद स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department ने 9वीं और 11वीं (9th and 11th Class) कक्षा के छात्रों (Student) को लेकर एक और बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत छात्रों के रिजल्ट में सुधार किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने 47 शिक्षकों की एक स्पेशल सेल बनाई है, जिसमें असिस्टेंट डिजाइन एक्सपर्ट पिछले वर्षों के परिणामों की समीक्षा कर 9वीं और 11वीं के लिए सैंपल पेपर तैयार करेंगे।आयुक्त लाेक शिक्षण जयश्री कियावत ने सेल के गठन संबंधी आदेश भी जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़े.. MP Board : 10वीं और 12वीं परीक्षाओं को लेकर बोर्ड का एक और बड़ा फैसला

दरअसल, मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लगातार शिक्षा (Education) का स्तर सुधारने की कवायद जारी है। एमपी बोर्ड (MP Board) की 10वीं और 12वीं के साथ साथ अब विभाग ने 9वीं और 11वीं के भी रिजल्ट को सुधारने का एक मास्टर प्लान बनाया है। इसके तहत हिंदी, अंग्रेजी, गणित, फिजिक्स, इतिहास, भूगाेल समेत अन्य विषयाें के करीब 47 शिक्षकों (Teacher) जिन्हें असिस्टेंट डिजाइन एक्सपर्ट नाम दिया गया है, की एक स्पेशल सेल बनाई है।इन शिक्षकों का चयन परीक्षा और इंटरव्यू (Interview) के आधार पर किया गया है, जो पिछले वर्षों के परिणामों की गहन समीक्षा करेंगें और उनमें जो त्रुटियां और गड़बड़ियां पाई गई है, उन्हें दूर करते हुए नए सैम्पल पेपर तैयार करेंगे।

खास बात ये है कि पूरे प्रदेश से चयनित इन शिक्षक- प्राचार्य जिन स्कूलाें में पदस्थ हैं वहीं से इस काम को पूरा कर सकेंगे।इसके अलावा  इस परीक्षा के लिए सत्र शुरू हाेने के पहले काेर्स डिजाइन कर अलग- अलग विषयाें के पेपराें का ब्लू प्रिंट तैयार करने के साथ साथ सैंपल पेपराें (Paper) का खाका भी बनाएंगे। सेल के गठन संबंधी आयुक्त लाेक शिक्षण जयश्री कियावत ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

पहले सिलेबस में हो चुकी है कटौती

इसके पहले मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 9वीं से 11वीं के सिलेबस में कटौती की गई थी। 9वीं कक्षा के गणित विषय में कुछ अध्ययन और सामाजिक विज्ञान में भी कुछ अध्याय काटे गए हैं। जबकि हिंदी, विज्ञान के सिलेबस यथावत है। वही 11वीं कक्षा में हिंदी अंग्रेजी से कुछ पाठ्यक्रम की कटौती की गई है। कटौती किए गए सिलेबस को वेबसाइट में अपलोड कर दिया गया है। यह कटौती इसी सत्र के लिए रहेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews