MP School : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, 1 जुलाई से खुलेंगे प्राइमरी स्‍कूल, आज से लगेंगी 6-12वीं की कक्षाएं, समय में बदलाव, आदेश जारी

School Holiday

MP School Reopen/School Holiday 2023 : मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई से प्रारंभ होंगे, पहले स्कूल 19 जून से खोले जाने थे। वही कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाएँ 20 से 30 जून तक सुबह की पाली में लगेगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

दरअसल, मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के लिए ग्रीष्मावकाश को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए है।

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार

जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 5वीं तक के प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई से प्रारंभ होंगे। कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यालयों में कक्षाएँ 20 से 30 जून तक सुबह की पाली (मॉर्निंग शिफ्ट) में संचालित होंगी। कक्षा 5वीं की परीक्षाएँ पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार होगी। सभी विद्यालयों में सभी कक्षाएँ नियमित समय-सारणी के अनुसार 1 जुलाई से संचालित होगी।

बता दे कि पहले 16 जून से स्कूल खुलने वाले थे, लेकिन फिर 19 जून तक ग्रीष्मावकाश बढ़ा दिया गया, लेकिन स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अब इसे 1 जुलाई तक बढ़ा दिया है। आमतौर पर हर साल शिक्षा विभाग 15 जून तक ग्रीष्मावकाश की घोषणा करता है, लेकिन भीषण गर्मी एवं तापमान में अप्रात्याशित वृद्धि के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए राज्य शासन की ओर से आंशिक संशोधन करते हुए अब 1 जुलाई तक ग्रीष्मावकाश बढ़ाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews