School Holiday: नर्सरी से कक्षा 8वीं के छात्रों को बड़ी राहत, अवकाश का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

school holiday 2026

MP School Holiday 2023: मध्य प्रदेश के स्कूल छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। शीतलहर और ठंड को देखते हुए उज्जैन कलेक्टर ने आज शनिवार 28 जनवरी 2023 को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में आशीष सिंह ने आदेश जारी कर दिए है। वहीं जिले की सभी आंगनवाड़ी केद्रों में भी शनिवार को अवकाश रहेगा।

स्कूल के साथ आंगनवाड़ी भी बंद

  • कलेक्टर ने जिला अंतर्गत संचालित सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों एवम समस्त आंगनवाड़ी के लिए आज दिनांक 28 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है । हालांकि कक्षा 9 से 12 की कक्षाएं एवम् परीक्षाएं यथावत संचालित होगी। वही 29 को रविवार पड़ रहा है, ऐसे में अब सोमवार 30 जनवरी को स्कूल खुलेंगे।
  • इससे पहले शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन ठंड को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले में नर्सरी से कक्षा 8 वी तक के बच्चों के स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रो में शुक्रवार के बाद अब 1 दिन और बढ़ा कर शनिवार को भी छुट्टी घोषित की है।

रतलाम में भी आज अवकाश

रतलाम कलेक्टर ने भी सभी स्कूलों में आज शनिवार को अवकाश घोषित किया है। आदेशानुसार जिले में आंगनबाड़ी और प्राइवेट स्कूलों में प्री स्कूल क्लास (नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी) की आज 28 जनवरी को छुट्टी घोषित की गई है। 29 जनवरी को रविवार की छुट्टी रहेगी, ऐसे में अब सोमवार को स्कूल खुलेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews