MP BOARD : दिवाली बाद खोले जा सकते है स्कूल, मंडल ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

mp board

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में लंबे समय से बंद स्कूल (School) अब जल्द खुलने वाले है। खबर है कि दीवाली (Diwali) बाद 9वीं से 12वीं तक की नियमित कक्षाएं (Regular classes) शुरु हो सकती है, इसके लिए मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) ने स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) को पत्र लिखा है, हालांकि पत्र पर अभी तक सरकार और शिक्षा मंत्री द्वारा कोई बयान सामने नही आया है। उम्मीद की जा रही है कि 15 नवंबर के बाद इस पर फैसला हो सकता है।

दरअसल, 10वीं और 12 वीं परीक्षा एमपी बोर्ड (MP Board) करवाता है, अगले मार्च में इसकी परीक्षाएं होना है।  बोर्ड के प्रविधान के अनुसार, परीक्षाओं के लिए कम से कम 200 दिन पढ़ाई होना जरूरी है,ऐसे में स्कूल खोलना और पढ़ाई करवाना अनिवार्य है, तभी बोर्ड परीक्षा ली जा सकती है।वही बोर्ड को इस बात की भी चिंता है किस्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही है, लेकिन इसका लाभ केवल प्रदेश के 30 फीसद छात्र ही ले पा रहे है, क्योंकि आर्थिक कारणों के चलते 60 फीसद विद्यार्थियों के पास स्मार्टफोन नहीं है, ऐसे में दसवीं-बारहवीं के छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है, ऐसे में मार्च में परीक्षाएं ली जाती है तो कम से कम 200 दिन पढ़ाई होना जरुरी है, इसी के चलते बोर्ड ने मंत्री को पत्र लिखकर स्कूल खोलने (School Reopen ) की बात कही है।

इसके लिए बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म (Exam form) भरने की तारीख (Date) भी जारी कर दी है बोर्ड ने सत्र शुरू करने के लिए स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार (Minister of State for School Education Inder Singh Parmar) को पत्र लिखा है। हालांकि पत्र पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

बीते दिनों जारी हुआ था ये आदेश

केंद्र सरकार ने अनलॉक 5 (Unlock-5) की गाइडलाइन्स (Guidelines के तहत सभी राज्यों को 15 अक्टूबर से कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) के बाहर स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी। हालांकि, अंतिम निर्णय लेने का अधिकार राज्यों को दिया गया है। इसके बाद  मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग (Madhya Pradesh School Education Department) ने आदेश जारी कर कहा था कि अभी की स्थिति में 15 नवंबर तक स्कूल नहीं खोले जाने का फैसला किया गया है। कोविड-19 संक्रमण के कारण राज्य में पहली से 8वीं तक के बच्चों के लिए फिलहाल स्कूल पूरी तरह बंद ही रहेंगे। 9वीं से 12वीं तक की क्लास आंशिक रूप से अभी की स्थिति में चलेंगी, हालांकि सरकार ने संकेत दिए थे कि दीवाली बाद 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खोले जा सकते है, इसके लिए सरकार द्वारा जारी कोविड की गाइडलाइन का पूरी तरह सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि 15 नवंबर के बाद स्कूल खोलने को लेकर सरकार फैसला ले सकती है, हालांकि इसमें अभिभावकों की सहमति होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews