Bhopal News : स्टूडेंट्स के लिए राहत की खबर, 31 जनवरी तक 10 बजे से पहले नहीं खुलेंगे स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Bhopal News

Bhopal News : मध्य प्रदेश सहित राजधानी भोपाल भी कड़ाकेदार ठंड की चपेट में है, मौसम विभाग ने भी अभी ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है, ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, इसी दिक्कत को महसूस करते हुए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्कूलों के टाइम टेबल में एक बार फिर परिवर्तन किया है।

सुबह 10 बजे से पहले ओपन नहीं होंगे राजधानी के स्कूल 

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आज शनिवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि राजधानी के सभी स्कूल अब 31 जनवरी 2024 तक सुबह 10 बजे से पहले ओपन नहीं होंगे, गौरतलब है कि अभी तक ये आदेश 20 जनवरी तक प्रभावित था। कलेक्टर ने कहा कि प्रतिकूल मौसम और शीतलहर को देखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सुबह 10 बजे के बाद ही संचालित होंगे, आदेश में य एभि कहा गया कि क्लास 6 वीं से 12वीं तक की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित टाइम टेबल के हिसाब से ही होंगी।

ग्वालियर-चंबल में 11 बजे से लग रहे हैं सभी स्कूल  

आपको बता दें कि राज्य शासन ने हाल ही में एक आदेश जारी कर ग्वालियर चंबल संभाग के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 31 जनवरी तक 11 बजे से पहले ओपन नहीं करने के आदेश जारी किये हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया कि प्रदेश के अन्य जिलों के कलेक्टर अपने यहाँ मौसम की स्थिति को देखकर स्कूल संचालन का फैसला ले सकेंगे, इसी आधार पर अज भोपाल कलेक्टर ने ये फैसला लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews