रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मध्यप्रदेश में बंद रहेंगे स्कूल, आदेश हुआ जारी

ramlala

MP News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 22 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी करने का ऐलान किया है। प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार शाम को आदेश जारी किया है। इस आदेश में लिखा है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के चलते प्रदेश के सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश रहेगा।

22 जनवरी को ड्राई डे घोषित

दरअसल, राज्य में सोमवार के अवकाश को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। इसका मुख्य कारण सामान्य प्रशासन विभाग ने 18 जनवरी को आदेश जारी किया था कि अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी की बात कही गई। प्रदेश में 22 जनवरी को ड्राई डे भी घोषित किया गया है। इस मौके पर सभी तरह की शराब और भांग की दुकाने बंद रहेंगी।

गौरतलब है कि 22 जनवरी का भारत सहित दुनियाभर के रामभक्तों को बेसब्री से इंतजार है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम अयोध्या में इसी दिन आयोजित होगा और इसके बाद दुनियाभर के लोग रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या राम मंदिर आ सकेंगे।

order

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews