उज्जैन के साइंस कॉलेज ने बढ़ाया MP का मान, हासिल की NAAC की सर्वोच्च रैंक

उज्जैन के साइंस कॉलेज ने बढ़ाया MP का मान, हासिल की NAAC की सर्वोच्च रैंक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश (MP) का एक बार फिर देश में गौरव बढ़ा है। प्रदेश के एक महाविद्यालय देश के उन मात्र 28 महाविद्यालयों में शामिल हो गया है जिसे NAAC की सर्वोच्च रैंक A ++ हासिल हुई है। इस उपलब्धि पर उच्च शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय स्टाफ और स्टूडेंट्स को बधाई दी है।

उज्जैन का माधव विज्ञान महाविद्यालय प्रदेश में नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिएशन काउंसिल (नैक, NAAC) में उच्चतम ग्रेड ए++ अंक प्राप्त करने वाला शासकीय महाविद्यालय बन गया है। महाविद्यालय को 3.58 सीजीपीए (CGPA) प्राप्त हुआ है, जो अब तक प्रदेश में किसी भी शासकीय महाविद्यालय को प्राप्त हुए अंकों में उच्चतम है।

ये भी पढ़ें – ICC Men’s Rankings : बुमराह बने वनडे में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज, सूर्यकुमार यादव को टी20 रैंकिंग में मिला फायदा

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव (Higher Education Minister Dr. Mohan Yadav) ने महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय ने इस बार भी नैक से सर्वोच्च ए++ ग्रेड हासिल कर प्रदेश (MP) को गौरवान्वित किया है।

ये भी पढ़ें – मतगणना की निष्पक्षता के लिए कांग्रेस विधायक ने जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र, दिए तीन सुझाव

उन्होंने कहा कि नैक द्वारा पूर्व में महाविद्यालय की ग्रेडिंग गलत की गई थी। नैक यानि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् (National Assessment and Accreditation Council) द्वारा महाविद्यालय के पीएचडी होल्डर प्रोफेसर्स और गेस्ट फैकल्टी की गिनती गलत की थी। महाविद्यालय द्वारा अपील की गई, जिसके परीक्षण के बाद महाविद्यालय को नैक द्वारा ए++ ग्रेड प्रदान किया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि सम्पूर्ण राष्ट्र में मात्र 28 महाविद्यालय इस श्रेणी में हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews