लंच पर होगी सिंधिया-कमलनाथ की मुलाकात, सियासी सरगर्मियां बढ़ी

scindi-bhopal-visit-on-11-july-lunch-with-cm-kamalnath-

भोपाल । लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार भोपाल दौरे पर आ रहे हैं| उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों पदों के लिए उनका नाम सुर्ख़ियों में है| पिछले दिनों ही सिंधिया को लेकर पोस्टर वार से कांग्रेस में हलचल मच गई थी| अब उनके दौरे से राजधानी की सियासी सरगर्मियां बढ़ गईं हैं । 

ज्योतिरादित्य सिंधिया के तय दौरा कार्यक्रम के अनुसार सिंधिया 11 जुलाई को भोपाल आएंगे। इस दौरे में सिंधिया विधानसभा भी जाएंगे । प्रेस और कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे और सीएम हाउस में कमलनाथ के साथ लंच भी करेंगे| पिछले दिनों दिल्ली में दोनों नेताओं की अलग अलग डिनर डिप्लोमेसी देखी जा चुकी है, अब भोपाल में सीएम हाउस में सिंधिया और कमलनाथ लंच पर मिलेंगे, इस मुलाकात में दोनों के बीच संगठन में बदलाव और कैबिनेट में फेरबदल को लेकर भी चर्चा हो सकती है| 

पूर्व सांसद सिंधिया सुबह सवा दस बजे भोपाल पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे विधान सभा परिसर पहुंचकर कार्यवाही देखेंगे । वे दोपहर 12 से 1 बजे के बीच प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगो से रूबरू होंगे। बताया गया है कि यहां से वे सीएम कमलनाथ के साथ सीएम हाउस पहुंचेंगे। यहां सिंधिया कमलनाथ के साथ लांच करेंगे| इस दौरान दोनों सरकार,पार्टी और राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करेंगे । इसमें मंत्रिमंडल के विस्तार, मंत्रियो को हटाने, सत्ता व संगठन में नियुक्तियों और पीसीसी के नए संभावित चीफ के नाम को लेकर चर्चा हो सकती है|  दोनों दिग्गज नेताओं की यह मुलाकात बहुत अहम् मानी जा रही है, पिछले दिनों जिस तरह की घटना कैबिनेट मीटिंग में सामने आई थी, और सिंधिया समर्थक मंत्रियों और विधायकों की नाराजगी को लेकर भी दोनों के बीच चर्चा हो सकती है| 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews