उपचुनाव से पहले शिवराज के इस फैसले से सिंधिया खुश, कांग्रेस पर साधा निशाना

उपचुनाव से पहले शिवराज के इस फैसले से सिंधिया खुश, कांग्रेस पर साधा निशाना

भोपाल| उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj SIngh Chauhan) ने ग्वालियर-चंबल संभाग को बड़ा तोहफा दिया है। शिवराज ने अपने पूर्व के कार्यकाल में लिए गए ‘चंबल एक्सप्रेस वे’ (Chambal Expressway) को फिर से बनवाने का फैसला लिया है। शिवराज के इस फैसले पर ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने आभार जताते हुए कांग्रेस (Congress) को एक बार फिर निशाने पर लिया है| उपचुनाव से पहले सीएम की इस घोषणा को चुनावी फैसले के तौर पर देखा जा रहा है| क्यूंकि जहां उपचुनाव होना है उनमे सबसे अधिक सीटें ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की ही हैं |

भाजपा में शामिल होने के बाद से ही कांग्रेस सिंधिया को लेकर निशाना साध रही है| अब सिंधिया भी कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं| सीएम शिवराज की घोषणा के बाद एक बार फिर सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा है| सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा-‘पूर्व की कांग्रेस सरकार ने चंबल के विकास, प्रगति और उन्नति को गति देने के लिए बनने वाले ‘चंबल एक्सप्रेस वे’ को ठंडे बस्ते में डाल दिया था, उसे आज मप्र सरकार ने ‘चंबल प्रागेस वे’ के नाम से तुरंत बनाने का निर्णय लिया है’|

सरकार का जताया आभार
मुख्यमंत्री की घोषणा पर सिंधिया ने कहा “मैं समूचे ग्वालियर- चंबल अंचल की ओर से मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी, केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं”।

चंबल एक्सप्रेस वे अब ‘चंबल प्राग्रेस वे’ के नाम से बनेगा
शिवराज सिंह चौहान ने अपने पिछले कार्यकाल में चंबल एक्सप्रेस वे बनाने का फैसला लिया था। लेकिन कांग्रेस की सरकार में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। अब शिवराज सरकार ने उपचुनाव से पहले इसे फिर से बनाने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा -‘मैंने अभी-अभी मंत्रालय में हुई मीटिंग में ये फ़ैसला लिया है कि मैंने मेरे पिछले कार्यकाल में जो ‘चंबल एक्सप्रेस वे’ बनाने का फ़ैसला लिया था, और जिसे कांग्रेस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था, उसे एक नए प्रारूप में ‘चंबल प्राग्रेस वे’ के नाम से तुरंत बनाया जाएगा’। उन्होंने आगे कहा ‘ये चंबल के विकास का महा पथ बनेगा, महा पथ के दोनो तरफ़ चुनिंदा जगहों पर औद्योगिक इकाइयाँ और व्यापारिक व्यवस्थाएँ बनाई जाएगी। मेरी श्री नितिन गडकरी जी से अभी इस मुद्दे पर फ़ोन से चर्चा हुई और हम दोनों बहुत जल्दी ही इस ‘चंबल प्राग्रेस वे’ का भूमिपूजन करेंगे और काम चालु करेंगे’

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews