BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट में 30 नाम में सिंधिया का स्थान 24वां, कांग्रेस ने कहा बिन बुलाए मेहमान

scindia

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस (Congress) ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा है कि उनकी हालत बीजेपी (BJP) में बिन बुलाए मेहमान जैसी हो गई है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 30 नाम हैं और सिंधिया का स्थान इनमें से 24वां है। इसे लेकर अब कांग्रेस जमकर प्रहार कर रही है।

ये भी देखिये- किसानों से गेहूं खरीदी के बीच शिवराज सरकार की मोदी सरकार से ये बड़ी मांग

पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव का साइड इफेक्ट मध्यप्रदेश की राजनीति पर पड़ रहा है। बीजेपी (BJP) के दो टाइगर्स पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। दरअसल, बंगाल में चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें 14वें नंबर पर शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का नाम है और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiradotya Scindia) 24वें नंबर पर रखे गए हैं।

इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी आदि के नाम हैं। इसमें 14वें नंबर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रखा गया है वहीं मनोज तिवारी, शाहनवाज हुसैन, मिथुन चक्रवर्ती और दिनेश त्रिवेदी के बाद सिंधिया 24वें नंबर पर हैं। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा पहले भी पश्चिम बंगाल जा चुके हैं वहीं कैलाश विजयवर्गीय बंगाल प्रभारी हैं। इसे लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अजय यादव ने चुटकी लेते हुए कहा है कि बीजेपी में सिंधिया की स्थिति बिन बुलाए मेहमान जैसी हो गई है।

इसी के साथ दमोह उपचुनाव में राहुल लोधी ने बीजेपी के तरफ से नामानंक दाखिल किया। इस दौरान खुद सीएम शिवराज और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा वहां मौजूद रहे लेकिन सिंधिया की तस्वीर तक होर्डिंस और बैनरों में नहीं थी। इसे लेकर कांग्रेस नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए कहै है कि दमोह उपचुनाव में मंच पर लगे होर्डिंग से सिंधिया का फोटो तक गायब है। फोटो लगाने लायक भी नहीं छोड़ा, इतनी भीड़ में भी स्थान नहीं दिया।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1376815223051411456?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews